
पीलीभीत में केले के ट्रक से कुचला मजदूर
ख़बर संक्षेप में
सादिया गांव में गन्ने की मिल के पास केले से लदे ट्रक से कुचलकर 26 वर्षीय मजदूर मनोज कुमार की मौत हो गई। उसके परिजनों ने सरकारी नौकरी और 35 लाख रुपये की मांग को लेकर हाईवे पर हंगामा किया। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और एफआईआर दर्ज की गई।