
पंचकूला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक
ख़बर संक्षेप में
पंचकूला के अमरावती एन्क्लेव में एक युवक सड़क के किनारे बेहोश पड़ा था और उसकी नाक से खून बह रहा था। सुबह 9 बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया। बिहार के रहने वाले घायल मजदूर की इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर मेडिकल जांच के बाद उसकी चोट लगने का कारण बताएंगे।