
माघ मेले के लिए बने पोंटून पुल
ख़बर संक्षेप में
प्रयागराज माघ मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। झूंसी की तरफ पांच पोंटून पुलों का निर्माण किया जा रहा है। पुल तैयार करने के लिए मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। 13 नवंबर को ही जमीन समतल करने और घाट तैयार करने का काम भी शुरू हो गया था। यह आयोजन 2026 में होगा।