
झांसी में घायल व्यक्ति को देखकर काफिले को रोका पूर्व मंत्री
ख़बर संक्षेप में
बघेरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक को देखकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अपना काफिला रोक दिया। गुरसराय के परकोटा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय छोटू कुशवाहा तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रदीप जैन आदित्य ने लोडर से घायल छोटू को गुरसराय अस्पताल पहुंचाया। 13 किलोमीटर की इस यात्रा में वह खुद छोटू के साथ रहे।