
राष्ट्रपति भवन में प्रियंका गोस्वामी को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
ख़बर संक्षेप में
मेरठ में जन्मी अंतरराष्ट्रीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रियंका गोस्वामी को आज अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। खेल के क्षेत्र में मेरठ के योगदान को दर्शाने वाले इस समारोह के लिए उनका परिवार और कोच गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। शुक्रवार को पुरस्कार समारोह होगा।