
राहुल गांधी की रैली के बाद यूपी कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं होने पर यूपी कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए पदाधिकारियों में प्रयागराज जिला अध्यक्ष सौरभ पांडेय और जिले के पांच अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।