
जादामपुर गांव में लाठी-डंडा से लड़ाई में नौ घायल
ख़बर संक्षेप में
जादामपुर गांव में अजीत सिंह ने पार्क की कार को हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और लाठी-डंडा से लड़ाई हो गई। लाठी-डंडा और ईंट से दोनों पक्षों में झड़प हुई जिसमें महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।