
दिल्ली में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होंगी प्रियंका गोस्वामी
ख़बर संक्षेप में
मेरठ की रहने वाली और ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह अपने परिवार और कोच के साथ समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचीं। उनके पिता ने उनके खेल करियर को आगे बढ़ाने के लिए उनका गांव का घर बेच दिया था।