
रामनगरी में सुबह की धुंध
ख़बर संक्षेप में
शुक्रवार की सुबह रामनगरी में हल्का कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता कम हो गई और तापमान में गिरावट आई। अयोध्या में अधिकतम 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले 24 घंटे तक धुंध छाई रहने की संभावना है।