ड्यूटी पर शराब पीने पर पटवारी निलंबित
ख़बर संक्षेप में
छिपबड़ौद तहसील के पटवारी ईश्वरलाल ड्यूटी पर शराब पीते हुए सड़क पर बेहोश पाए जाने पर निलंबित कर दिए गए। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जिला कार्यालय, भू अभिलेख अनुभाग, कलेक्ट्रेट बारां होगा। उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित की गई है।