नन्दग्राम में सी.सी.डी.पी.एस. वॉरियर्स ने राइडर्स को 49 रनों से हराया
ख़बर संक्षेप में
नन्दग्राम के दीवान क्रिकेट ग्राउंड में सी.सी.डी.पी.एस. वॉरियर्स ने सी.सी.डी.पी.एस. राइडर्स को 49 रनों से हराया। वॉरियर्स ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए। राइडर्स 15.4 ओवरों में 100 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान आरव तोमर ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि अस्तित्व पाल ने भी दो विकेट लिए। वॉरियर्स ने जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।