चौथे चरण के मतदान के लिए रवाना हुए मतदान दल
ख़बर संक्षेप में
पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए आज मतदान दल रवाना हो रहे हैं। आठ पंचायत समितियों में मतदान होगा। जिला मुख्यालय से मतदान दल रवाना हो रहे हैं। तीसरे और चौथे चरण के मतदान की मतगणना 20 नवंबर को होगी।