पंचायती राज चुनाव के लिए स्कूल बंद
ख़बर संक्षेप में
मतदान केंद्रों के लिए 13 से 17 नवंबर तक सवाई माधोपुर, वजीरपुर, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी के स्कूल स्थानीय अवकाश के रूप में बंद रहेंगे। पंच और सरपंच पद के लिए 14 नवंबर को मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान दल रवाना होंगे।