सात ग्राम पंचायतों ने मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए दावे प्रस्तुत किए
ख़बर संक्षेप में
बरेली जिले की सात ग्राम पंचायतों ने मुख्यमंत्री विशेष पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए दावे प्रस्तुत किए हैं। चयनित ग्राम पंचायतों को विकास कार्य करने के लिए 50 लाख रुपए मिलेंगे। अधिकारियों को निर्देश है कि वे सात दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।