
प्रयागराज में 40 हजार युवाओं को नौकरी देने वाली 100 कंपनियां
ख़बर संक्षेप में
प्रयागराज और आसपास के जिलों के बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से प्रयागराज और आसपास के जिलों के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। चयनित युवाओं को 10 हजार से लेकर 40 हजार तक का वेतन दिया जाएगा।