सूरजपुर के गोपाला इंटीरियर फैक्ट्री में भीषण आग
ख़बर संक्षेप में
इकोटेक-2 औद्योगिक केंद्र में गोपाला इंटीरियर की बाहरी इमारत में गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों और पुलिस ने साढ़े तीन घंटे बाद आग बुझाई, जबकि आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।