
बहराइच के नानपारा बस स्टैंड पर बस ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए हेल्थ चेक-अप कैंप लगाया गया
ख़बर संक्षेप में
नानपारा बस स्टैंड पर जिला अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स ने बस ड्राइवर और कंडक्टरों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच की। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आंखों व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह कैंप लगाया गया। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक इंचार्ज मौजूद रहे।