
मलिहाबाद के खंडासरा गांव में चार दिन में तीन बच्चों की मौत
ख़बर संक्षेप में
मलिहाबाद के खंडासरा गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की चार दिन में मौत हो गई, जिससे दहशत फैल गई। पिता आशीष ने बताया कि तीनों को मौत से पहले हल्का बुखार था। सबसे छोटा बेटा दिव्यांश की 9 नवंबर को, उसके बाद कार्तिक की 10 नवंबर को और लक्ष्मी की 12 नवंबर को मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है।