
गुरुग्राम के फर्रुखनगर में पिज्जा की दुकान और एटीएम जल गया
ख़बर संक्षेप में
गुरुग्राम के फर्रुखनगर में पिज्जा की दुकान और एटीएम में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। धुएं और लपटों को देखकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। जांच के बाद नुकसान का ब्योरा सामने आएगा।