
77.66 करोड़ रेरा बकाया डिफ़ॉल्ट पर अंसल के तीन डायरेक्टर गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
रेरा के 77.66 करोड़ बकाया का भुगतान न करने पर अंसल हाईटेक टाउनशिप के तीन डायरेक्टर्स को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने 1.66 लाख वर्ग मीटर जमीन को कर्ज वसूली के लिए कुर्क किया। प्रशासन ने वसूली दादरी तहसील की राजस्व टीम को सौंप दी है।