
यूपी अगले सप्ताह गोरखपुर में वन विश्वविद्यालय स्थापित करेगा
ख़बर संक्षेप में
राज्य का पहला वन एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय गोरखपुर में बनेगा, निर्माण में 491 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह आधारशिला रखेंगे, जिससे उनके ड्रीम प्रोजेक्ट का सपना साकार होगा। यह विश्वविद्यालय कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बैसी में 124 एकड़ में बनेगा, जो हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा।