
रोहतक में दुकानदार पर जानलेवा हमला
ख़बर संक्षेप में
रोहतक में कृष्णा ब्रांड सैनी रेवड़ी की दुकान पर तीन लोगों पर जानलेवा हमले के मामले में दो नामजद आरोपियों सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी में कैद हमले में झज्जर रोड चौराहे पर दुकानदार पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और कांच के जार से हमला किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।