
जयपुर से गया, खड़की, रंगिया के लिए त्योहार यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनें
ख़बर संक्षेप में
यात्रा के लिए बढ़ती वेटिंग लिस्ट को देखते हुए जयपुर से गया, खड़की, रंगिया के लिए त्योहार के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें तीन अलग-अलग रूट पर चलेंगी। इनकी शुरुआत 12 नवंबर से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह फैसला दिवाली और छठ पूजा के दौरान ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने के लिए लिया गया है। पहली ट्रेन जयपुर-गया स्पेशल नंबर 09727 12 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी।