
आगरा यूनिवर्सिटी परीक्षा फॉर्म डेडलाइन मीटिंग आज
ख़बर संक्षेप में
डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में परीक्षा फॉर्म की डेडलाइन 11 नवंबर को खत्म हो गई। डेडलाइन बढ़ाई जाएगी या नहीं, इस पर फैसला करने के लिए 12 नवंबर को होने वाली मीटिंग का स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी पहले ही डेडलाइन तीन बार बढ़ा चुकी है। आखिरी बार डेडलाइन 11 नवंबर तक बढ़ाई गई थी।