
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार स्वीकृत
ख़बर संक्षेप में
केंद्र सरकार ने एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके तहत नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर का गलियारा जोड़ा जाएगा। इस मार्ग पर 2,390 करोड़ रुपये की लागत से पांच एलिवेटेड स्टेशन बनाने की योजना है। मेट्रो की इस सौगात से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग खुश हैं। इस परियोजना को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।