कानपुर स्टॉक मार्केट में उछाल, निवेशकों को 600 करोड़ का फायदा
ख़बर संक्षेप में
कानपुर के निवेशकों को बाजार में उछाल के चलते अपने पोर्टफोलियो में करीब 600 करोड़ रुपए का इजाफा होने की उम्मीद है। कानपुर के शेयर बाजार में बुधवार को तेजी आई। सेंसेक्स 773 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले 15 कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयरों में करीब 71 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है।