
गर्ल्स कॉलेज के कॉमन रूम में मिला मृत व्यक्ति
ख़बर संक्षेप में
32 वर्षीय निजी अस्पताल प्रबंधक पंकज चौबे बुधवार को विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के कॉमन रूम में मृत पाए गए। मंगलवार को काम से घर वापस न लौटने पर उनके परिजनों ने चिंता जताई। पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।