
अलादादपुर में 33वें क्षेत्रीय रामायण मेले का उद्घाटन
ख़बर संक्षेप में
अनूपर क्षेत्र के अलादादपुर में साधु-संतों के दीप प्रज्वलन के साथ 33वें क्षेत्रीय रामायण मेले का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्रृंगवेरपुरधाम पीठाधीश्वर कमल नयन महाराज ने रामचरितमानस को प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बताया। जानकी घाट से आए लाल बाबा ने रामचरितमानस को स्वयं भगवान श्री राम का स्वरूप बताया। इस अवसर पर श्रद्धालु और स्थानीय लोग एकत्रित हुए।