गाजियाबाद कराटे स्कूल ने ऑल इंडिया चैंपियनशिप में तीन पदक जीते
ख़बर संक्षेप में
ऋषिकेश में आयोजित दूसरी ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में गाजियाबाद कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। स्कूल के रौनक सिंह, शौर्य श्रीवास्तव और रितेश ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में नौ राज्यों के 440 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।