
लखनऊ में ओवैसी और चंद्रशेखर तीसरे मोर्चे की घोषणा करेंगे
ख़बर संक्षेप में
असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तीसरा मोर्चा बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तीसरे मोर्चे के बनने से राजनीतिक मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। तीसरे मोर्चे को लेकर रणनीति गुरुवार को सभी के सामने आएगी।