
सोनभद्र में सांड की टक्कर में युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
कर्मा थाना क्षेत्र में आवारा सांड से बचने के चक्कर में बाइक का नियंत्रण खोने से चंदन (21) की मौत हो गई। वह अपनी शादी की बात करने ससुराल जा रहा था। उसका साथी घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। यह घटना बुधवार शाम को जोगिनी और बनारदेवा के बीच हुई।