
नेवारी के पास नहाते हुए तालाब में डूब गया चरवाहा
ख़बर संक्षेप में
नेवारी गांव के पास एक तालाब में बकरियां चराने के बाद नहाते समय 55 वर्षीय सफेद नाम का चरवाहा डूब गया। ग्रामीणों और पुलिस ने दो घंटे तक खोजबीन की और उसके बाद उसका शव निकाला। जुगैल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।