
यूपी चुनाव में 150 सीटों पर लड़ेगी ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन
ख़बर संक्षेप में
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के नेता गठबंधन कर रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की घोषणा की जाएगी। दोनों पार्टियां पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड में मुस्लिम-दलित मतदाताओं को लक्षित करते हुए 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे दयाल पैराडाइज होटल में होगी।