ग्रेटर नोएडा में आज सीनियर महिला मुक्केबाजी ट्रायल
ख़बर संक्षेप में
मेरठ डिविजन टीम के चयन के साथ सीनियर महिला मुक्केबाजी के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आज ग्रेटर नोएडा में होने जा रहा है। सूरजपुर के मलकापुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होगा, जिसमें प्रतिभागी आधार और जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी लेकर आएंगे। मेरठ में शुक्रवार को डिविजनल ट्रायल होने जा रहा है।