ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगा, यमुना और सरस्वती घाटों पर छठ महोत्सव आयोजित किया जाएगा
ख़बर संक्षेप में
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मूर्ति चौक के पास एनईएफओवीए फाउंडेशन की ओर से 13 से 16 नवंबर तक भव्य छठ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गंगा, यमुना और सरस नाम के तीन बड़े घाटों पर आयोजन स्थल को सुगंधित बनाने के लिए कन्नौज से गुलाब जल विशेष रूप से लाया जा रहा है। इस पर्व के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।