श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में शुरू होगा श्रीमद् भागवत कथा
ख़बर संक्षेप में
डी-ब्लॉक शास्त्री नगर स्थित श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 12 नवंबर से शुरू होगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ। दांडी स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ जी महाराज कथा वाचन करेंगे। मुख्य पुजारी डॉ. आलोक शर्मा और डॉ. अल्पना होंगे। उसी दिन सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कथा सत्र चलेगा।