
आईआईटी कानपुर ने शुरू किया स्वास्थ्य केंद्रित हॉस्टल अभियान
ख़बर संक्षेप में
आईआईटी कानपुर ने छात्रों को पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव से राहत दिलाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। संस्थान परिसर के भीतर अत्याधुनिक, पूरी तरह से वातानुकूलित नए हॉस्टल तैयार कर रहा है। नए हॉस्टल में जिमिंग, खेल और मनोरंजन के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।