
पलवल के एनजीएफ कॉलेज के गेट पर एमबीए छात्र पर हमला
ख़बर संक्षेप में
पलवल के एनजीएफ कॉलेज मिट्रोल के गेट पर तीन गाड़ियों में आए 15 युवकों ने एमबीए के एक छात्र पर निर्मम हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे रॉड और डंडों से पीटा और स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश की। छात्र को सरकारी अस्पतालों से स्थानांतरित कर फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।