
घोघरी पुर रोड पर श्रीजी के पास स्विफ्ट की टक्कर में दुकानदार की मौत
ख़बर संक्षेप में
घोघरी पुर रोड पर श्रीजी के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर में दुकानदार नरेश कुमार की मौत हो गई। क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। नरेश अपनी किराना दुकान से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।