
राजस्थान के वीर शासकों पर 'शासनक' में दिखेगें सितारे
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान के वीर शासकों पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक एक्शन फिल्म 'शासनक' बनेगी। इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है और इसका निर्देशन नरेंद्र सिंह मीणा करेंगे। इसमें मुकेश चावंडिया मुख्य भूमिका में होंगे। इस बड़े सिनेमा प्रोजेक्ट में स्थानीय कलाकारों को शामिल होने का मौका मिलेगा। कलाकारों के चयन के लिए जल्द ही जयपुर में ऑडिशन होंगे।