
सीतापुर में कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत; पति के पैर कटे
ख़बर संक्षेप में
ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार वैगनआर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे आरती देवी की मौत हो गई। उनके पति मोहित के पैर कट गए और बच्चे घायल हो गए। परिवार लहारपुर के नवीनगर में ससुराल जा रहा था। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है।