
मंगलीआवास और सिविल लाइंस के घरों से किशोरी और 24 साल की महिला लापता
ख़बर संक्षेप में
17 साल की लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब, घर में रखे एक बक्से से 1 लाख 80 हजार रुपए और गहने गायब। 24 साल की महिला भी बहन के घर से गायब। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को शक है कि किसी युवक ने लड़की को फुसलाकर घर से भगा दिया। पुलिस अब लापता लोगों की तलाश कर रही है।