
लखनऊ में शुरू हुआ उत्तराखंड महोत्सव
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ में सोमवार से 14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव शुरू हो गया। इस महोत्सव में राज्य की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। पहले दिन पं. गोविंद बल्लभ पंत हिल कल्चरल पार्क में उत्तराखंड की 26 साल की यात्रा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 11 टीमों ने भाग लिया।