
अछोला गांव के पास गंगा में डूबा युवक
ख़बर संक्षेप में
मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे अपने मोहल्ले के दो लड़कों के साथ नहाते समय 18 वर्षीय सत्यधारी की गंगा में डूबने से मौत हो गई। पांच घंटे बाद जल पुलिस ने उसका शव बरामद किया। घटना से परिवार और ग्रामीण बेहद दुखी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।