
दिल्ली ने 15.45 लाख राशन कार्ड धारकों को एलपीजी सिलेंडर के लिए 141.88 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली सरकार ने दिवाली के दौरान 15.45 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को एलपीजी सिलेंडर के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 141.88 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इस योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों के घरेलू खर्च को कम करना है।