सतवाई गांव में पटाखे रोकने पर पिता-पुत्र की पिटाई
ख़बर संक्षेप में
घर के बाहर पटाखे जलाने का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। हमलावर घायलों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।