
कैथल में सेवानिवृत्त शिक्षिका डिजिटल रूप से गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
कैथल में एक सेवानिवृत्त महिला शिक्षिका को साइबर जालसाजों ने वीडियो कॉल पर बनावटी कोर्ट और जज के माध्यम से डिजिटल रूप से गिरफ्तार कर लिया। जालसाजों ने एक फर्जी वकील के माध्यम से पांच दिनों में उनसे 1.23 करोड़ रुपये की उगाही की। 8 नवंबर को बेटे के घर लौटने और आरोपी से हुई बातचीत से धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जालसाजों का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल की तलाश कर रही है।