
गाजीपुर में स्टेट बैंक के पास युवक को गोली मारी गई
ख़बर संक्षेप में
गाजीपुर के मिश्रा बाजार में स्टेट बैंक के पास मंगलवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। 28 वर्षीय मोहम्मद कासन को गर्दन और पेट में गोली लगी है और उसे गंभीर हालत में गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। घटना की जांच जारी है।