
फर्रुखाबाद: युवती की आत्महत्या के मामले में मनगढ़ंत सबूत पेश करने पर पूर्व एसएचओ राकेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ख़बर संक्षेप में
जहानगंज थाने के पूर्व एसएचओ राकेश सिंह के खिलाफ युवती की आत्महत्या के मामले में मनगढ़ंत सबूत पेश करने पर आपराधिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। उनके खिलाफ कार्रवाई पर हाई कोर्ट की कड़ी फटकार और नौकरी जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।