
आगरा: ॐ के निशान वाले बैंगन से बरखांडी महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी
ख़बर संक्षेप में
बरखांडी महादेव मंदिर में अन्नकूट प्रसाद की तैयारी के दौरान एक बैंगन पर ॐ का निशान मिला, जिसे देखकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ॐ के निशान वाले बैंगन के दर्शन करने के लिए आसपास के इलाकों से भक्त मंदिर पहुंचे। मंदिर कमेटी ने बैंगन को भक्तों के दर्शन के लिए सुरक्षित रखा है।